मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान: डीएम दीपक मीणा ने बूथों का औचक निरीक्षण कर परखी बीएलओ की उपस्थिति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर यह जांच की कि बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) निर्धारित समय पर अपने-अपने बूथों पर उपस्थित हैं या नहीं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्यों—नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृतक मतदाताओं के नाम विलोपन, स्थायी रूप से अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम हटाना तथा नाम, पता, आयु और फोटो में संशोधन—के लिए बीएलओ की बूथ पर उपस्थिति अनिवार्य है। इन निर्देशों के अनुपालन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए डीएम ने बिना पूर्व सूचना के कई बूथों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और मौके पर मौजूद बीएलओ से प्राप्त आवेदनों की संख्या, उनके निस्तारण की प्रगति और मतदाताओं से किए जा रहे संपर्क की जानकारी ली। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि बीएलओ फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 से संबंधित सही जानकारी आम नागरिकों को उपलब्ध करा रहे हैं या नहीं।

कुछ मतदान केंद्रों पर बीएलओ की अनुपस्थिति या लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थित या लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – माघ मेला 2026: मौनी अमावस्या पर डीआरएम की रेल निगरानी

डीएम दीपक मीणा ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में शामिल न हो। मृतक एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम समयबद्ध तरीके से हटाने और त्रुटियों का तत्काल सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आम मतदाताओं से संवाद कर अपील की कि वे अपने मतदाता विवरण की जांच अवश्य करें और किसी भी त्रुटि या नाम जोड़ने/हटाने की आवश्यकता होने पर संबंधित बीएलओ से समय रहते संपर्क करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की नींव शुद्ध मतदाता सूची है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है और हर स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें – पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल: चौथे दिन बड़े उलटफेर

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

20 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

20 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

20 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

20 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

20 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

20 hours ago