राजेश्वरी देवी रामसुभग महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेश्वरी देवी रामसुभग महाविद्यालय कुर्मिपट्टी में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ।इस दौरान छात्रों द्वारा करीब 1 किलोमीटर तक मानव शृंखला बनाया गया,जिसका नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र व एमपीआईसी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह एवं स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही ने किया। साथ ही छात्राएं अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान छात्राओं को जागरूक करते हुए अपर खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र ने कहा कि, मतदान लोक तंत्र का सबसे बड़ा हथियार है।जब आप मतदाता बनेंगे तो स्वच्छ लोक मत का निर्माण होगा। स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही ने कहा कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष हो गई,वे मतदाता फार्म भरकर अपना नाम जोड़वा ले।एमपीआईसी के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने कहा कि आप लोग मतदाता बनेंगे तो, लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर है।उन्होंने आगे कहा कि मतदाता फार्म भर कर अपने महाविद्यालय में जमा कर दें या 25 व 26 नवंबर को अपने ग्रामसभा के बूथ कार्यालय पर जमा कर दें।वही महाविद्यालय के प्राचार्य हरिशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ने से जेंडर रेशियो में सुधार आसानी से किया जा सकता है।कार्यक्रम को प्रवक्ता सत्यनारायण कुशवाहा,सलाउद्दीन खान,उधव मौर्य,विष्णु कुशवाहा,प्रदीप सिंह ,शक्ति सिंह,संदीप मल्ल,स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही,सुपर वाइजर मनोज कुमार राय, सहाबुद्दीन सिद्दीकी,मुअज्जम अली आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का आगाज वैष्णी ने सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम का संचालन संदीप मल्ल वही प्राचार्य हरिशंकर चतुर्वेदी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सभी क्षेत्रीय बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा सुनैना सिंह, दीपू ,दिव्या राय, मनीषा सिंह, वैष्णवी सिंह ने अपने रंगोली के माध्यम से सबका मन मोह लिया।वही मंशा मल्ल,प्रियंका यादव, ललिता,ज्योति,सुनीता ने मेहदी के माध्यम से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।इस दौरान सतेंद्र राय, मुकेश राय,सोनू कुशवाहा,ईश्वरदेव सिंह,साधु यादव,कृति शर्मा,साक्षी यादव,हर्षिता राय ब्यूटी कुमारी सहित ढेरों की संख्या में छात्राएं और महाविद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव से भारत की गैस सप्लाई पर बड़ा असर

ईरान युद्ध का असर: भारत में LPG के बाद अब PNG-CNG संकट की आहट, सप्लाई…

4 minutes ago

पत्रकार हितों के लिए बड़ा कदम, गोरखपुर से उठा मजबूत मुद्दा

गोरखपुर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का…

55 minutes ago

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

3 hours ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

3 hours ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

5 hours ago