रुद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत नया सवेरा सेवा संस्था के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आम मतदाताओं को मतदान के महत्व के विषय में जागरूक किया गया । यह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पौहरिया ,मदनपुर में आयोजित किया गया जिसमें लोगों को पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें नया सवेरा सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष विकाश शुक्ल उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं उपप्रबंधक शैलेश मिश्र सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाताओं से मिलना और उनको मतदान के महत्व और मतदान का लोकतंत्र में क्या महत्व है । मतदान अधिक से अधिक करना क्यों जरूरी है ।मतदान के लाभ आदि जानकारियां देकर मतदान के विषय में जागरूक किया गया । नया सवेरा सेवा संस्था के सभी पदाधिकारियों ने रैली का आयोजन भी किया और लोगो से कहा कि पहले मतदान फिर जलपान को चरितार्थ करते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करे।आप सभी के एक-एक मत का लोकतत्मंत्र में अमूल्य महत्व है । इस लिए आप सभी अधिक से अधिक संख्या में घरों से निकल कर मतदान केंद्र पर जाए और मतदान करे ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…