देवता देवी महिला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रंगोली प्रतियोगिता

बाघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
देवता देवी महिला महाविद्यालय बाघौचघाट अहिरौली में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राएं अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पौध रोपण भी किया गया।मतदाता जागरूकता अभियान में उपस्थित महाविद्यालय के छात्राओं को जागरूक करते हुए, उपजिलाधिकारी देवरिया सदर ने कहा कि मतदान लोक तंत्र का सबसे बड़ा हथियार है।आपलोग जब मतदाता बनेंगे स्वच्छ लोक मत का निर्माण होगा। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष हो गई है वह मतदाता फार्म भरकर अपना नाम जोड़वा ले। खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि आप लोग मतदाता बनेंगे तो लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर है। उन्होंने आगे कहा कि मतदाता फार्म भर कर अपने महाविद्यालय में जमा कर दें या 25 व 26 नवंबर को अपने ग्रामसभा के बूथ कार्यालय पर जमा कर दें। कार्यक्रम को प्रवक्ता विजय कुमार राव, रामप्रीत कुशवाहा, दिनेश सिंह डॉ शाकिर अली, डॉ बीआर ठाकुर, स्वीप नोडल केशव प्रताप शाही, सुपर वाइजर मनोज कुमार राय, सहाबुद्दीन सिद्दीकी, मुअज्जम अली आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत शालू रावत ने सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष कुमार तथा प्रबंधक नीलेश्वर राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बूथ संख्या 335 से 361 तक सभी बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा चांदनी कुमारी, प्रिया कुशवाहा, मनीषा कुशवाहा, सबीना खातून, बबिता कुशवाहा, पूजा कुमारी, अमीषा वर्मा, जरीना खातून ने अपने रंगोली के माध्यम से सबका मन मोह लिया वहीं बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा प्रीति सिंह, रोशनी गिरी, धन्नू पाल, हिरांती मद्धेशिया, नुजहत परवीन, रंजना, बेबी, रितु, अंशिका निर्वाचन से संबंधित रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा को दिखाया वहीं बीए पांचवा सेमेस्टर की छात्रा सकुंतला गौड़, मनीषा पटेल, सोनी यादव, पुष्पांजली, कृति, अंजली, सुमन, शिल्पी, अनीशा गौड़, अन्नू आदि ने भी सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के 50 पौधों को लगाया गया। इस दौरान सतेंद्र राय, मुकेश राय,सोनू कुशवाहा, ईश्वरदेव सिंह,साधु यादव,कृति शर्मा,हर्षिता राय,साक्षी यादव, ब्यूटी कुमारी,नेहा यादव आदि छात्राएं एवम अभिभावक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

43 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

49 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

49 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

1 hour ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

3 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

3 hours ago