मतदाता जागरूकता यात्रा पहुंची देवरिया

2 मई 2024 से 7 मई 2024 तक चलेगी यात्रा सामिल है कई जिले

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आशा ट्रस्ट,वाराणसी और एक देश समान शिक्षा अभियान संगठनों के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जोकि दिनांक 2 मई से शुरू होकर दिनाँक 7 मई 2024 तक जारी रहेगी इस दौरान यह यात्रा वाराणसी,भदोही,मिर्जापुर, सोनभद्र,चंदौली,गाजीपुर,बलिया,देवरिया,कुशीनगर, मऊ, आजमगढ़, में की जाएगी इस संगठन के लोगो द्वारा जिले के विभिन्न रेल्वे स्टेशन और तहसील बस स्टैंड आदि स्थानों पर जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता तक यह संदेश पहुंचा रही है की 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करे । इस दौरान संगठन के सदस्यो से बात करने पर उन्होंने बताया की लोकतंत्र की बुनियाद मतदाताओं से है क्यों की लोकतंत्र में चुनाव होता है और जनता ही नेता को चुनती है ।जबकि राजतंत्र में ऐसा नहीं होता था राजतंत्र में राजा का बेटा ही राजा होता था ।1947 तक देश पर ब्रिटिश हुकूमत का राज रहा जब 1947 में देश को आजादी मिली और 1950 में संविधान लागू किया गया और जनता का राज कायम किया गया तो जनता का राज कैसे कायम होगा इस लिए देश के हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया की सरकारें ऐसी चुनी जाए
जो जनता के हित में कार्य करे लेकिन आज की चुनी हुई सरकार जनता को छोड़ कर अन्यत्र कार्य करने में लगी है । इस यात्रा के जिले के सलेमपुर में पहुंचने पर डा ० चतुरानंद ओझा ,विजय कुशवाहा ,हरिकृष्ण कुशवाहा, लव शुक्ला आदि ने स्वागत किया डा ० चतुरानंद ओझा ने इस संगठन के प्रयासों की सराहना की ।

rkpnews@desk

Recent Posts

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

24 seconds ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

49 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

58 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago