मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत भागलपुर ब्लॉक के समस्त परिषदीय विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई,जिसमें विशेषकर नए बने मतदाता को शपथ दिलाया गया तथा मतदाताओं को जागरूक किया गया।
बच्चों ने प्रभातफेरी के दौरान कई नारे बोल कर मतदाताओं को जागरूक किया।
सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो
पहले मतदान, फिर जलपान
कंपोजिट विद्यालय पडरी गुरुराव ब्लॉक भागलपुर लोकसभ क्षेत्र – बासगांव (विधान सभा बरहज पर )
स्विप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव एवं बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा द्वारा किया गया । बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
सभी बच्चों ने अपने अभिभावकों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में 1 जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में भागलपुर के खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा ने बच्चों के स्लोगन को सराहा तथा पुस्तक वितरित किया।
इस कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय पडरी गुरूराव के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह यादव,सहायक अध्यापक मानवेंद्र मिश्र,सुनील राव,अनिता शर्मा तथा समस्त विद्यालय स्टाफ, एआरपी संजय राव,आलोक कुमार सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…
दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…