फूस मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग सामान जलकर खाक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । फूस के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग लगभग एक लाख रुपए का सामान जल कर हुआ राख,थाना नवाबगंज क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर स्थित समतलिया चौकी परिक्षेत्र के ग्राम गुलरिहा में परशुराम मौर्य पुत्र फेरन के फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से अनाज, बर्तन, कपड़े, आदि सहित गृहस्थी सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे 42 वहिनी एसएसबी समतलिया के जवान मनोहर सिंह, कमल किशोर, भूपेन शर्मा, ऐश्विनी, ललित सिंह, ने एस एस बी कैम्प पर आपातकालीन सेवा के लिए खड़े टैंक्कर को गावं मे पहुंचाया जब तक एस एस बी के जवान आग पर काबू पाते सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी।
वहीं पीड़ित परशुराम मौर्य ने बताया की सुबह 10 बजे के करीब परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव के बाहर अपने खेत में मंसूर की कटाई करने गये हुये थे आग की लपटों को देखकर वह खेत से भागते हुए आये तो यहां सब कुछ जल कर राख हो चुका था उन्होंने बताया की आग कैसे लगी अभी मालूम नहीं है घर में आग भी नहीं जली थी हो सकता है घर के उपर से बिजली का तार गया है उससे आग लग गई हो य अन्य किसी कारण से आग लग गया हो और बताया की अभी तक मौके पर कोई राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा है तथा समाचार लिखे जाने तक आग कैसे लगी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण हेतु पहुंचा था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पत्नी के बाद पिता का भी साया उठा, हाईटेंशन करंट ने चार बच्चों को बेसहारा किया

सतराव/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत पिपरा भूली निवासी राजमिस्त्री रमेश प्रसाद (45) की सोमवार…

4 hours ago

देवरिया: बरहज में भवन निर्माण के दौरान ढही ईंट की रेलिंग, मलबे में दबकर राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

​दर्दनाक हादसा: देई डीहा गांव में प्लास्टर करते समय अचानक भरभरा कर गिरी कमजोर रेलिंग।…

5 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने को डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा संत…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में वैज्ञानिक अनुसंधान और नीतियों की अहम भूमिका: प्रो. सर्ज सावेरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ऐमीनेंट लेक्चर समिति, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन…

7 hours ago

योग बंधन-2026 के माध्यम से डीडीयू ने दिया वैश्विक एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम "योग बंधन-2026" का आयोजन…

7 hours ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने शंशाक मणि त्रिपाठी को तहसील अध्यक्ष किया नियुक्त

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l बी एस एस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय बी० तथा…

7 hours ago