जी.एम.एकेडमी में भक्तिभाव से आयोजित हुआ विश्व शिल्पी का पूजन समारोह

विश्वकर्मा पूजा पूजा समारोह का जी.एम.एकेडमी में हुआ आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी.एम.एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व के शिल्पकार विश्वकर्मा देव का पूजन बड़े भक्तिभाव से हुआ।
सर्वप्रथम विश्वकर्मा पूजन, अर्चन आदि करने के पश्चात विद्यालय के सभी बसों, जनरेटर, विद्युत उपकरण आदि पर भी पुष्प, अक्षत, रोली,अबीर, चन्दन आदि से पूजा अर्चन किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय के सभी चालक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिष्टान्न, उपहार और कुछ द्रव्य देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि हमारी जानकारी के अन कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था। इसी वजह से इस दिन को विश्वकर्मा जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को स्वर्ग लोक, पुष्पक विमान, कुबेरपुरी जैसे सभी देवनगरी का रचनाकार कहा जाता है। इस प्रकार विश्वकर्मा देव समस्त विश्व के शिल्पकार थे।
इस मौके पर दिलीप कुमार सिंह, प्रभात मिश्र, राकेश मिश्र, अभिषेक मिश्र, पी.एच.मिश्र, पुरंजय कुशवाहा, आनन्द विश्वकर्मा सहित सभी चालक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

9 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

12 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

12 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

13 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

13 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

13 hours ago