सृष्टि के प्रथम अभियंता थे भगवान विश्वकर्मा – सांसद रमाशंकर राजभर

देवरिया के रामदुलार यादव व मऊ की करिश्मा शास्त्री के बीच हुआ विरहा मुकाबला

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के बापू इंटर कॉलेज के सामने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूजन व जवाबी विरहा मुकाबले का आयोजन किया गया था।इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि सृष्टि के पहले अभियंता थे भगवान विश्वकर्मा जी,इन्होंने शिल्पकला का आविष्कार किया।यह साधन और संसाधन दोनों के लिए जाने जाते हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने पूरे ब्रम्हांड को यंत्र निर्माण विद्या, विमान विद्या, वास्तु शास्त्र का ज्ञान कराया। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि जिसकी सम्यक सृष्टि व्यापार है वही विश्वकर्मा जी हैं। इसके बाद विरहा कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर गायक रामदुलार यादव ने अपने विरहा गीत पूरा विश्व गाता आपका गुणगान है विश्वकर्मा देव सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। मऊ की विरहा गायिका करिश्मा शास्त्री ने अपने विरहा की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के बारे में प्रस्तुत करते हुए गाया, सृष्टि के नियंता जगत पालन कर्ता सब पर बनवले रही कृपा सुनाकर वाह वाही लूटी । कार्यक्रम को संदेश यादव,मिस्टर, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ,रामप्रकाश यादव मुन्ना, रंजना भारती, कमरुद्दीन मिस्त्री, श्यामबदन शर्मा, जितेन्द्र यादव,मंजूर आलम, योगेंद्र प्रजापति, राजू तिवारी, सोनू पांडेय, छोटे डेन्टर,पुनीत शर्मा,सुमन देवी,सरफराज अंसारी,मंटू यादव ,हरेराम आर्य,दिनानाथ राजभर,जामवंत विश्वकर्मा, पिंटू सिंह, आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago