Categories: Uncategorized

विशुनपुरा बाजार ने महुआपाटन को 95 रन से हराया

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बिशनपुर बाजार महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज मैदान पर हो रहे।क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विशुनपुरा बाजार ने महुआपाटन को 95 रन से हरा दिया ।प्रतियोगिता में टॉस जीतकर महुआपाटन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।बल्लेबाजी करने उतरी विशुनपुरा बाजार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 174 रन का विशाल स्कोर बनाया।जिसमें संदीप शाही ने 27 गेंद में 73 रन की नाबाद पारी एवं सोनू ने 25 और गोलू ने 22 रन बनाए। महुआपाटन टीम के राजन और युवराज ने 2- 2 विकेट लिए।
दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी महुआपाटन की टीम 9 ओवर में 79 रन बना कर आल आउट हो गई। शैलेस 11 विशुनपुरा बाजार ने 95 रन से मैच जीत लिया। बिशनपुरा बाजार की तरफ से आदम ने 3 एवं मुरारी,मोनू और ज्ञानचन्द्र पाण्डेय ने 2- 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप शाही रहे।मैच के मुख्य अतिथि अख्तर अंसारी समाज सेवी ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया।मैच के अंपायर अजय यादव एवं सद्दाम अंसारी,स्कोरर आरिफ अंसारी रहे। कमेंट्री उरैश बाहुबली ने किया।आयोजक विकास यादव,विपिन ठाकुर,विनय सिंह,राकेश यादव, आदित्य,प्रदीप,आकाश,सत्यम आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

34 minutes ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

35 minutes ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

35 minutes ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

2 hours ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

2 hours ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

2 hours ago