कलश यात्रा निकालकर विष्णु महायज्ञ का देवभूमि धर्मसिंहवा में शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत धर्मसिंहवा में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ का कलश यात्रा-झांकी निकालने के साथ शुभारंभ हुआl इसके साथ यह आयोजन अपने २३वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।
कलश यात्रा पूरे धर्मसिंहवा बाजार में भ्रमण करते हुए महायज्ञ स्थल पहुंचीl देवभूमि माँ महाकाली प्रांगण से पूर्वान्ह से आरंभ होकर जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए उपनगर में स्थित सभी देवालयों के दर्शन, अर्चन, पूजन करते हुए मंशा पोखरा पहुंची। जहाँ कलश में जल भरकर शास्त्रीय विधि-विधान के साथ वरूण-पूजन के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गयाl इस अवसर पर क्षेत्रीय धर्म प्रेमियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गयाl
आयोजन में अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का मंचन किया जाएगाl विष्णु महायज्ञ के आयोजक राजेश तिवारी ने सभी से आग्रह किया है कि पुनीत स्थल पर पहुंचकर अयोध्या से पधारे संत पुरुषों और रास मंडली के प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सुने और उसका लाभ उठाएंl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

59 minutes ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

1 hour ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

1 hour ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

1 hour ago