विशाल सिंह को घर से बुलाकर गोली से उड़ाया

नेहाल की हत्या के बाद करणी सेना के आंदोलन में थे सक्रिय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह (उम्र 28 वर्ष) को घर से बुलाकर अज्ञात हमलावरों ने गोली से उड़ा दिया। सड़क पर लहूलुहान पड़े विशाल सिंह को देखकर पहले तो घरवालों को लगा कि वह किसी सड़क हादसे में घायल हो गया है। लेकिन घरवाले जब घायल विशाल सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने जब घरवालों को बताया कि विशाल सिंह की मौत किसी हादसे में घायल होने से नहीं बल्कि गोली से हुई है तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। विशाल सिंह पिछले कुछ दिनों से देवरिया में नेहाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करणी सेना की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन में काफी सक्रिय थे। वह लगातार नेहाल सिंह के परिवार के संपर्क में थे। घटना देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया गांव में शनिवार की रात में हुई। हौली बलिया गांव के विनीत सिंह के बेटे विशाल सिंह (उम्र 28 साल) वर्तमान में सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय थे। घरवालों के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे उन्हें किसी ने घर से बाहर बुलाया। कुछ देर बाद वह घर के बाहर रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर घायल मिले। परिवारीजन उन्हें लेकर गोरखपुर में एक प्राइवेट अस्पताल पर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने विशाल के सीने में गोली लगने की बात बताई। घटना का कोई स्पष्ट कारण अभी परिजन नहीं बता पा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के साथ अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी और सीओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस जांच में जुटी है। वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस विशाल सिंह को शनिवार की रात किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया । इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मोबाइल से वह वर्तमान में किस से बात कर रहे थे और किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस यह पता करने में जुटी है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

1 hour ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

2 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

2 hours ago

होली और ईद से पहले कुशीनगर में प्रशासन सख्त, बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…

2 hours ago

पत्नी की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, फरार पति गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…

3 hours ago

बलिया में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने जांच को भेजे

त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…

3 hours ago