विराट दंगल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

झंगहा ( राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड ब्रम्हपुर के राजधानी खिरियहवा मीता बाबा स्थान पर मंगलवार को विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़ से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। तमाम पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देकर इनाम जीता, दंगल में लोग पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। दंगल का शुभारंभ क्षेत्र के युवा समाज सेवी ऋषिकेश सिंह उर्फ गोलू सिंह ने किया। दंगल में महिला पहलवान अनुष्का, तान्या पांडेय, हीरा, अंशिका निषाद तथा पुरुष पहलवानों में धीरज यादव, अमित यादव, विकास शर्मा, अखिलेश निषाद, सत्यम, आदित्य, मोनू, नासिर, संदीप, सत्यवान, शिवम्, रोहित, विकास सहित तमाम पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी दी। फाइनल कुश्ती झंगहा क्षेत्र के सिघोंड़वा निवासी सिकंदर पहलवान तथा विश्वनाथपुर निवासी अनंत के बीच हुई। आठ मिनट कुश्ती के दौरान दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। युवा समाज सेवी ऋषिकेश सिंह उर्फ गोलू सिंह ने अनंत पहलवान को 11 हजार रुपए तथा सिकंदर पहलवान को पांच हजार एक सौ रुपए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका शेषनाथ यादव तथा संचालन पन्नेलाल यादव ने किया।
इस अवसर पर कन्हई यादव ,रामप्रीत यादव,संगम सिंह, छोटू यादव , दीपक सिंह, सुशील, गोरख यादव, मनीष सिंह दयाराम,मुन्नर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, लूट का आरोपी सलाखों के पीछे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…

15 seconds ago

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

3 hours ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

4 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

4 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

8 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

21 hours ago