जिलाधिकारी ने दिव्यांग को तत्काल उपलब्ध कराया स्मार्ट केन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी अनुनय झा के हस्तक्षेप से दिव्यांग को मिला सहायक उपकरण योजना का लाभ।जनता दर्शन के दौरान दिव्यांग रामदयाल निवासी म्हादेव, माधवनगर, तुरकहिया निवासी जनता दर्शन में परिवार के लिए जारी अंत्योदय कार्ड में अपना और बेटे का नाम न चढ़ पाने के कारण आयुष्मान कार्ड न बन पाने की समस्या लेकर आया था। जिलाधिकारी ने उसकी समस्या के निस्तारण हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने फरियादी से दिव्यांगजन के लिए संचालित पेंशन योजना मिलने के बारे में पूछा, तो फरियादी ने बताया कि दिव्यांगजन पेंशन उसे प्राप्त हो रहा है। सहायक उपकरण के बारे में पूछने पर फरियादी ने बताया कि सहायक उपकरण उसे नही मिला है। इस पर उन्होंने तत्काल दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव से बातकर उन्हे फरियादी को सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत स्मार्ट केन उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने स्वयं आकर फरियादी से बात की और अपचारिकताओं को पूरा करवाते हुए, कलेक्ट्रेट में ही दिव्यांग को स्मार्ट केन तत्काल उपलब्ध करवाया।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तहत संचालित अन्य संबंधित योजनाओं का लाभ प्रार्थी को प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उसे स्मार्ट केन भी उपलब्ध करवा दिया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि प्रार्थी का नाम परिवार के लिए जारी अंत्योदय कार्ड में आधार संबंधी समस्या के कारण नही चढ़ पा रहा है। उक्त के संदर्भ में अपर आयुक्त (खाद्य व रसद) को पत्र प्रेषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जल्द से जल्द प्रार्थी का नाम अंत्योदय कार्ड शामिल करवा लिया जाएगा।
दिव्यांग ने जिला प्रशासन को उसकी सहयता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

8 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

9 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

12 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

12 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago