युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए विपुल मिश्र

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव का परिणाम युवा कांग्रेस की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया गया। बहराइच जनपद से जिलाध्यक्ष पद पर 1228 मत प्राप्त करते हुए विपुल मिश्र ने युवा जिलाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की । कांग्रेस जिलाध्यक्ष जे पी मिश्र द्वारा उतारे गए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रत्याशी नदीम अहमद 941 मतों पर ही सिमट गए, जिन्हें अब युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पद पर संतोष करना पड़ेगा। जिला महासचिव पद पर शिवेंद्र सिंह व राहुल अवस्थी को दायित्व मिला है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर विपुल मिश्र की जीत ने जहां एक तरफ कांग्रेसजनो को चौंका दिया वहीं दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष जे पी मिश्र के खेमें में बहुत ही मायूसी छाई है। जे पी मिश्र द्वारा तमाम कोशिशों के बावजूद नदीम अहमद को हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश कार्यकारिणी में भी बहराइच जनपद की भागीदारी रही नानपारा निवासी इंजीनियर इकबाल अहमद और बहराइच शहर निवासी शरीफ अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर एवं बहराइच नगर भावेश प्रताप पाठक प्रदेश महासचिव पद पर निर्वाचित,पयागपुर विधानसभा से अध्यक्ष पद पर अमिताभ वर्मा,अमरदीप मणि पाठक उपाध्यक्ष,प्रदीप कुमार महासचिव व कपिल कुमार वैश्य सचिव निर्वाचित,बहराइच विधानसभा अध्यक्ष पद पर विनीत सिंह निर्वाचित,महसी विधानसभा में विनय कुमार शुक्ला अध्यक्ष व राम पंछी मिश्र उपाध्यक्ष निर्वाचित । मटेरा विधानसभा में अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आरिफ खान निर्वाचित,
कैसरगंज विधानसभा अध्यक्ष पद पर राम गोपाल कश्यप व उपाध्यक्ष पद कृष्ण मोहन श्रीवास्तव निर्वाचित,
नानपारा विधानसभा अध्यक्ष पद पर अजहरुद्दीन शेख निर्वाचित,
बलहा विधानसभा अध्यक्ष पद पर आवेश अहमद निर्वाचित हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

37 minutes ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

45 minutes ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

3 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

3 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

3 hours ago