16 राज्यों के ब्राह्मण बन्धु सदस्य लेंगे चुनाव में भाग
आगरा(राष्ट्र की परम्परा) अखिल भारतीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित आर. सी. कौशिक ने मंच(एबीवीएम) के चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए अवगत कराया कि, हमारे विशाल संगठन का चुनाव, समय से निष्पक्ष व पारदर्शी विधिवत सम्पन्न होगा। 16 राज्यों के ब्राह्मण बन्धु सदस्य चुनाव में भाग लेंगे। मंच के चुनाव आयोग की तैयारिया युद्धस्तर पर चल रही है। मतदान रविवार 5 मई को होगा और मत पत्रों की गणना तथा परिणाम की घोषणा 7 मई को की जाएगी।
वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर ए सी शर्मा ने अनुशासनिक तरीके से निस्पक्ष चुनाव कराने का प्रण लिया है। संगठन विगत तीन वर्षों से समाज के उत्थान के लिए संघर्ष कर रहा है और राष्ट्रीय टीम स्व समाज के ब्राह्मण बंधु ही निष्पक्ष व अपने एकल मताधिकार से चुनेंगे और मंच से जुड़े सभी प्रकार की सदस्य्ता, धारक ब्राह्मण बंधु समाज के लिए उत्थान करने राष्ट्रीय वाली टीम चुनेंगे। अखिल भारतीय विप्र एकता मंच मंच जोर शोर से आगे भी एक्शन में कार्य करेगा।
इस दौरान, प्रोफेसर ए. सी.शर्मा (पूर्व डीन-वडोदरा, गुजरात) मुख्य चुनाव अधिकारी व अन्य चुनाव अधिकारी पं.राम प्रकाश गौड़(अलीगढ़, उ.प्र.), पं.भीकाराम गौड़ (मुरैना,मध्य प्रदेश), पं.वीदोराम शर्मा (भरतपुर राजस्थान), पं.राजवीर शर्मा ‘प्रधान'( फरीदाबाद हरियाणा) आदि अधिकारी मंच का चुनाव, समय से निष्पक्ष व पारदर्शी विधिवत रूप से सम्पन्न कराएंगे।
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…