मतदाता साथी की नियुक्ति के संदर्भ में डीएम ने की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में दिव्यांग, बुजुर्ग और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की सहायता के लिए वोटर साथी की नियुक्ति के संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता अथवा किसी अन्य प्रकार प्रकार से असमर्थ मतदाताओं को मतदान में सहयोग हेतु सहायक की आवश्यकता होती है। ऐसे मतदाताओं की सहायता करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा मतदाता साथी के रूप में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और युवक मंगल दल,महिला मंगल दल के वालंटियर्स को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है, जो शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को मतदान में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इन मतदाता साथियों के पहचान हेतु अलग टोपी दी जायेगी, जिससे जरूरतमंद मतदाता इनको आसानी से पहचान सके। उन्होंने कहा कि महिला मतदाता व पुरुष मतदाता हेतु अलग–अलग कैडेट्स होंगे, जो मतदान में सहयोग करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक, युवा कल्याण अधिकारी और बीएसए सहित संबंधित विभागों को कैडेट्स/वालंटियर्स की सूची सम्पूर्ण विवरण सहित तैयार करने का निर्देश दिया। ताकि सुविधानुसार मतदाता साथी की तैनाती बूथवार ससमय सुनिश्चित किया जा सके और ये मतदान साथी मतदान कार्य में सफलतापूर्वक सहयोग कर सकें।
बैठक में डीआईओएस अमरनाथ राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, सुरेश तिवारी, संजय मिश्रा, दीनदयाल शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव,रोहन यादव, शशांक गुप्ता, ज्योति सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

7 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

2 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

5 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago