बनरसिहा देवदह में विपश्यना सभागार व सम्पर्क मार्ग कार्य पूर्ण

प्राचीन जलाशय कार्य आरंभ, एवं बौद्ध स्तूप को मुख्य मार्ग जोड़ना अहम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लक्ष्मीपुर विकास क्षेत्र प्राचीन काल के बौद्धिक स्थल बनरसिहा देवदह गौतम बुद्ब का ननिहाल है।जो प्राचीन नाम देवदह बौद्ध स्थल के लिए लगभग तीन करोड़ की लागत से विपश्यना हाल, पथवे और भव्य मुख्य द्वार, प्रकाश कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि जलाशय के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है परंतु यहां के बौद्ध स्तूपों का जीर्णोद्धार परिक्रमा पथ और मुख्य मार्ग से सीधे जोड़ने का कार्य अभी पूर्ण रूप से बाकी है। पिछले सत्र में बजट के अभाव में प्रस्तावित कार्य पूर्ण होने की संभावना है। वहां इस बात को लेकर बौद्ध धर्मावलंवियो (बौद्ध भिक्षुओं) उत्साहित हैं। एन एच 24 मुख्य मार्ग के एकसड़वा से पूरब करीब 12 किमी दूरी पर लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत में बनरसिहा कला में स्थित गौतम बुद्ध का ननिहाल देवदह में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से विपश्यना हाल, भव्य द्वार, पथवे बनकर तैयार हो गया है और मार्ग के किनारे -किनारे शौर्य स्ट्रीट लाइट भी लग चुका है। इसके अलावा प्राचीन ऐतिहासिक सगरा का सुंदरीकरण कार्य प्रगति पर है जबकि विगत वर्ष के वित्तीय वर्ष में यह सब कार्य पूर्ण किया गया है। जबकि इस वित्तीय वर्ष में अनेक कार्य प्रस्तावित है जिसमें बौद्ध स्तूपो का जीर्णोद्धार और चारों तरफ से परिक्रमा पथ निर्माण बाकी है। इसी क्रम में देवदह के लिए 10 एकड़ भूमि पर भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियां पयर्टन विभाग की ओर से बनाया जाएगा।
विगत कई दशकों से बौद्ध स्थलों के जीर्णोद्वार और विकास की मांग कर रहे देव दह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने बताया कि स्तूप परिक्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट से उम्मीद है कि पयर्टकों की दृष्टि से देव दह और रामग्राम का होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बौद्ध स्थलो को मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव है।देखना यह कि इस राम राज्य में बौद्ध स्थलों एवं बौद्ध धर्मावलंबियों को सफलता और खुशी कब मिलेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

19 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

20 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

20 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago