कला के क्षेत्र में सम्मानित किए गए मनीष कुमार एवं बलदाऊ वर्मा

कोपागंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय क्षेत्र के समकालीन कलाकार मनीष कुमार गोंड को राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अखिल भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार से उनकी कलाकृति शीर्षक “हिमाचल कल्चरल लेगेसी – 1” को पचास हजार रुपये नकद धनराशि , प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह और बलदाऊ वर्मा को दस हजार रुपये नकद धनराशि , प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह क्षेत्रीय अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोपागंज के दोनों लोगो के सम्मानित होने की खबर सुन लोगो में काफी हर्ष है। गौरतलब हो कि विगत 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जिसमें राज्य ललित कला अकादमी द्वारा अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसके हेतु देश भर से अनेक कलाकारों की प्रतिभागिता थी जिसमें से कोपागंज के दो कलाकार भी प्रतिभाग लिए थे।मनीष गोंड को उनकी कलाकृति शीर्षक “हिमाचल कल्चरल लेगेसी – 1″पर विगत 8 फ़रवरी 2025 को लखनऊ में ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा के द्वारा अकादमी के 64 वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनीष को पचास हजार रुपये नकद धनराशि , प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह और बलदाऊ वर्मा को दस हजार रुपये नकद धनराशि , प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह क्षेत्रीय अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में मनीष कुमार गोंड हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं और कुछ समय पहले ही माननीय राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जा चूके हैं, बलदाऊ वर्मा वर्तमान मे केन्द्रीय विद्यालय वाराणसी में कला शिक्षक है और अनेक पुरस्कारों से पुरस्कृत किये गए हैं। दोनों कलाकारों ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों डॉ सुनील विश्वकर्मा, प्रोफेसर हर्षवर्धन शर्मा, डॉ सुनिल कुशवाहा, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, अमित कुमार, मिथुन दत्ता एवं समस्त कोपागंज वासियों को दिया है।इस अवसर पर संस्कार भारती के संरक्षक बाँके लाल गौंड एवं अन्य अकादमी के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

1 minute ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

4 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

4 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

5 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

5 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

5 hours ago