शहर के बीच हिंसा, युवक ने युवती को किया लहूलुहान

देवरिया में सनसनी: युवक ने युवती पर ईंट से किया हमला, सिर फोड़कर किया गंभीर घायल

गोविंद प्रताप मौर्य

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के व्यस्त इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। घटना हनुमान मंदिर के पीछे, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के आवास के पास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवती को संभाला और घटना की सूचना देवरिया कोतवाल के सी यू जी नम्बर पर देने के लिए कई बार कॉल किया परंतु देवरिया कोतवाली की सीयूजी नम्बर किसी ने रिसीव नहीं किया,जिसपर पुलिस कप्तान को काल कर सूचना दी गई,जिसपर मौके पर पहुंची,तब तक सभी लोग मौके से नदारद हो चुके थे ।युवती के माता पिता युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज देवरिया गए,स्थानीय लोगों के मुताबिक हमला अचानक और बेहद आक्रामक तरीके से ईंट से किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। युवक और युवती आपस में भाई बहन बताए जा रहे हैं,और भगवान चौराहा के पास के रहने वाले हैं,पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – देवरिया हादसा: ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, जानिए ऐसे हादसों से कैसे बचें

अभी तक हमले के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। घायल युवती के बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि शहर के बीचों-बीच इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

युवाओं को मिला कारोबार खड़ा करने का ‘मंत्र’, बैंकिंग अड़चनें दूर करने पर जोर

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…

55 minutes ago

सिकंदरपुर में साइबर ठगी: मोबाइल अपडेट करते ही युवक के खाते से उड़े 98 हजार रुपये

​बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…

59 minutes ago

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

1 hour ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

1 hour ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

1 hour ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

2 hours ago