छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता संजीव त्रिपाठी हत्याकांड में यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

मानिकपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
संस्कार और शास्त्रों की शिक्षा लेने बनारस गया विनय कब खूनी रास्ते पर चल पड़ा, किसी को भनक तक नहीं लगी। छत्तीसगढ़ के चर्चित कांग्रेसी नेता व प्रॉपर्टी डीलर संजीव त्रिपाठी की हत्या में आरोपी विनय आखिरकार यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे इस कुख्यात बदमाश की गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ उसके परिवार वालों बल्कि पूरे गांव में मायूसी और शर्म का माहौल है।

प्रयागराज जनपद के मानिकपुर निवासी विनय ने कभी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में संस्कृत की पढ़ाई शुरू की थी। मगर संगत बिगड़ती गई और धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में उसका नाम कुख्यात होने लगा। उसका नाम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए कांग्रेसी नेता संजीव त्रिपाठी हत्याकांड में सामने आया था। यही नहीं, यूपी के नोएडा, वाराणसी और छत्तीसगढ़ में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कुल 10 से अधिक संगीन मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं।

तीन साल से था फरार, एसटीएफ ने दबोचा
छत्तीसगढ़ पुलिस और एसटीएफ को उसकी तलाश थी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदलता रहा। अंततः यूपी एसटीएफ की टीम ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया।

परिवार ने तोड़ा रिश्ता, गांव में आक्रोश
विनय की गिरफ्तारी से उसके परिजन बेहद दुखी हैं। एक समय संस्कृत और वेदों की शिक्षा में रुचि रखने वाला विनय इस कदर भटक जाएगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। गांव के लोगों का कहना है कि विनय ने उनके क्षेत्र की छवि को धूमिल किया है।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई
एसटीएफ ने विनय को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले जाया गया। वहीं, वाराणसी पुलिस भी अब पुराने मामलों को खोलने की तैयारी कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

9 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

9 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

10 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

10 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

10 hours ago