शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरिया के गांव मोहटा का हाल बेहाल है,ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर सफाई कर्मी महीनों से नहीं आ रहा है। गांव में कीचड़ व दलदल का भराव है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गांव में तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही है।आए दिन गांव में डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियां लोगों में देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी से कई बार शिकायत की लेकिन सफाई कर्मी ने कोई भी ध्यान नहीं दिया सफाई कर्मी ने कहा है कि हम तुम्हारे नौकर नहीं है ना ही सफाई करेंगे जो करना है वह कर लीजिए सफाई कर्मी गांव में अपने कुछ चाहने वालो के यहां आता है।जहां पर सिर्फ फोटो खिंचवा कर ही चला जाता है। लेकिन कभी भी सफाई नहीं करता है जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की भी मिलीभगत बताई है एक तरफ भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में लगी है, तो वही ग्राम पंचायत खमरिया में सफाई कर्मी के पद पर तैनात सफाई रक्षपाल भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं, ग्रामीणों ने सफाई कर्मी रक्षपाल पर कार्यवाही की मांग की है अब देखना यह है कि प्रदेश में योगी सरकार एवं भारत सरकार के आलाधिकारी सफाई कर्मी पर क्या कार्रवाई कर रहे हैं।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…