ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

गोरखपुर सोनौली एन.एच.ए.आई. सड़क के मुआवजा का मामला

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। हाइवे के निर्माण में मनमाने तरीके से मकानों का मूल्यांकन कर मुआवजा लगाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि हाइवे निर्माण के बीच आ रहे मकानों का सरकार ने उचित मूल्यांकन कर मुआवजा देने का प्रस्ताव पारित किया था। वहीं नौतनवां तहसील के ग्रामसभा पैसिया ललाइन के निवासियों को मूल्यांकन करने आये एन.एच.ए.आई. के अधिकारी प्रवीण शुक्ला पर ग्रामीणों से धन उगाही का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि जमीन ग्राम-पैसिया ललाईन चौराहा, तहसील-नौतनवा में स्थित है जो राष्ट्रीय राजमार्ग स०-24/2950 के चौड़ीकरण में प्रभावित हो रही है जिसका गाटा सं0-376 रकबा 0.006 है० निजी भूमि प्रभावित हो रही है।हम ग्रामीणों के समस्त परिवार के सदस्यों का पालन- पोषण इसी भूमि पर रहकर व्यवसायिक कार्य करके चले आ रहे है। इस भूमि पर पक्का मकान व दुकान दोनो स्थित है। आज की बढ़ती महगाँई के अनुसार बहुत ही कम मुआवजा मिल रहा है जो हमारे साथ अन्याय है।कुछ लोग उतनी ही भूमि व मकान का जितना हम लोगों के पास है, एन०एच०ए०आई० के अधिकारियो को मोटी रकम देकर मकान का मुआवजा बढ़वा लिए है। हम लोग अति गरीब एवं पिछड़े है। इसलिए हम लोग उन्हें मोटी रकम नहीं दे पाएँ जिसके कारण हमें कम से कम मुआवजा मिल रहा है। शिकायतकर्ता जिलाधिकारी से मिल कर अपनी पीड़ा से अवगत कराया उन्होंने उचित कर्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान विश्वनाथ, दीनानाथ, श्रीवंश, राम चन्दर, चंदा देवी, नीलेश गुप्ता, राजेश, सुरेंद्र चौरसिया, अति उल्लाह, यूसुफ, कलीगुन निशा समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

3 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago