रेलवे अंडरपास को लेकर 22 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीण

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद शाहगंज रेल खंड स्थित बरहद पुर गांव के महिला समिति व सैकड़ों ग्रामीण लोगों द्वारा 22 मई से लगातार अंडरपास बनाने को लेकर धरना दे रहे हैं, धरने का नेतृत्व कर रहे गांव के पूर्व प्रधान कल्पनाथ सिंह ने बताया कि अंडरपास न होने से नजदीक के विभिन्न गांव के महिला, पुरुष, छात्र, छात्राओं को आने जाने में जहां भारी कठिनाइयां होती है, अगर रेलवे प्रशासन के द्वारा अंडरपास बन जाने से काफी सहूलियत होगी। इस समस्या को लेकर ग्रामवासी मंगलवार 16 मई भी धरना दिया तथा मांग किया कि जब तक रेल प्रशासन द्वारा अंडरपास नहीं बनाया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में पूर्व प्रधान कल्पना सिंह, ओंकार सिंह, रणविजय पटेल, रामसिंह, संजनी देवी, जयंती, तारा देवी, गीता, माधुरी, सुनीता समेत सैकड़ों गांव की महिला एवं पुरुष धरना के दौरान मौजूद रही। उमस भरी गर्मी में भी ग्रामवासी यही कह रहे थे कि रेलवे विभाग द्वारा हम लोग के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, अगर धरना प्रदर्शन के बावजूद भी हम लोग की मांगों को नहीं माना गया तो इसके लिए और कड़ा कदम हम लोग उठाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

15 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago