निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध

निर्माण कार्य रोकने कों लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियो से लगाई गुहार

ग्रामवासियों को ऐसी आशंका है कि निर्माण होने से भविष्य में कामर्शियल कार्य में हो सकता है उपयोग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।भारत- नेपाल बॉर्डर के अति महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत ठूठीबारी स्थित शांति नगर मुहल्ले में स्थित रैन बसेरा/मीटिंग हाल के सामने पार्किंग स्थल पर ग्राम पंचायत द्वारा एक हाल का निर्माण कार्य के लिए नीव खुदाई करवाया जा रहा था। जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो दर्जनों लोग इकट्ठा होकर इसका विरोध करने लगे। ऐसे में वार्ड सदस्य की मौजूदगी में एडीओ पंचायत निचलौल को दिए शिकायती में पत्र में आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर निर्माण कार्य समाज हित के लिए विपरीत होगा।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल विकास खंड के ग्रामपंचायत ठूठीबारी के वार्ड संख्या तीन शांति नगर मुहल्ले में बीते वर्ष पूर्व जन हित हेतु रैन बसेरा/मीटिंग हाल सहित पार्किंग स्थल मानक के अनुसार निर्माण कराया गया था। जिसके बाद ग्रामपंचायत द्वारा उपरोक्त स्थान पर एक हाल का निर्माण कार्य के लिए नींव खुदाई करवाया जा रहा था। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आस-पास के लोग इक्कठा होकर लामबंद हो गए। उक्त निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकवाने के लिए ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमे बताया कि इसी स्थान पर ग्रामवासियों द्वारा सामाजिक कार्य किए जाते है, जैसे सरकारी मीटिंग, बाढ़ आपदा प्रबंधन का ठहराव, बारात की ठहराव, जलपान की व्यवस्था व अन्य प्रायोजन किए जाते है, उक्त भूमि पर किसी प्रकार का अन्य निर्माण कार्य कराया जा रहा है तो यह समाजहित के लिए विपरीत होगा। समस्त ग्रामवासियों को ऐसी आशंका है कि उक्त स्थान पर निर्माण होने से भविष्य में कामर्शियल हेतु उपयोग किया जा सकता है, जबकि उक्त स्थान पर किसी भी प्रकार की निर्माण कार्य की आवश्यकता नहीं है। वही ग्राम प्रधान अजीत कुमार से उपरोक्त निर्माण कार्य के बाबत जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो जवाब देने में असमर्थ हो गए। सचिव पिंटू गुप्ता ने बताया कि हाल का निर्माण कार्य होना है।
इस दौरान ग्रामीणों में दुर्गा प्रसाद, अमर निगम, विनोद कुमार, रतन कसेरा, राजू निगम, अंकित निगम, शक्ति जयसवाल, रमन मद्धेशिया, प्रमोद शर्मा, वीरेंद्र जयसवाल, रूपेश निगम, उमाकांत पांडेय, कुलदीप निगम सहित दर्जनों के संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

7 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

7 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

7 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

7 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago