जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को गढ़िया रंगीन में बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान जैतीपुर उपकेंद्र के अंतर्गत ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों से अघोषित विद्युत कटौती की समस्या का निस्तारण कराने की मांग करते हुए, अवर अभियंता नरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव खमरिया, मौघटिया, धुबला, करीमनगर, नवादा, रपड़िया सहित, कई गांव के ग्रामीणों ने जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र के गढ़िया रंगीन फीडर के जिम्मेदार अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में मनमानी की जाती है, जबकि, बिजली का बिल बराबर आ रहा है। शासन के निर्देश के बाद भी गांव में 18 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। उनका आरोप है कि अवर अभियंता किसी भी आपातकालीन समय में कॉल रिसीव नहीं करते, साथ ही गढ़िया रंगीन फीडर पर वह अवैध वसूली करवाते हैं और चोरी से खेतों में विद्युत मोटर भी चलवाते हैं।
उनका कहना है कि उनके इलाके में कुल मिलाकर महज पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे लोगों को इस उमस भरी गर्मी में रहने पर मजबूर है। प्रदर्शन में गढ़िया रंगीन ग्राम प्रधान लालू प्रसाद, निलेश गुप्ता , आकाश मानव , सुमित गुप्ता , गोविंद कश्यप , प्रदीप सक्सेना, अविराग यादव , डॉक्टर यूके मित्रा , रमपुरा ग्राम प्रधान पति अजय पाल , राम भजन, रंजीत, रतीराम, भूपेंद्र सिंह, अरविंद, बाबूराम, विमलेश, शिवनंदन, सचिन यादव,आसिफ सहित ग्रामीणों ने समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से निस्तारण कराने की मांग की है। साथ में कहा कि अगर समस्या जल्द दूर नहीं किया गया तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…
आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…
प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…
शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…