ग्रामीणों ने की पोखरा के सफाई की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

  • ग्राम प्रधान व सचिव की उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा शिकायती पत्र
  • गंदा पानी फैलने से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीणों का जीना दुश्वार
  • तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ का मामला
  • लोकआस्था के केंद्र शिवमंदिर के पीछे मौजूद है पोखरा

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20 मई…

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बरवाखास टोला में शिवमंदिर के पीछे स्थित पोखरा की ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम, सीडीओ, एसडीएम, बीडीओ, व एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र भेज कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को उच्चाधिकारियों को भेजे व बीडीओ को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि टोला में मौजूद शिवमंदिर लोकआस्था का केंद्र है। इसके पीछे तालाब मौजूद है। कुछ दबंग ग्रामीण इसमें जबरन कूडा करकट फेंकते हैं जिससे तालाब पट गया है और सिकुड़ कर छोटा हो गया है। इसमें गांव की नालियां आकर गिरती हैं लेकिन तालाब पटा होने के चलते गंदा पानी मंदिर के आसपास व खेतों में फैल जाता है। इसके चलते पूजा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं व आसपास के लोगों को भयंकर दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। कई एकड़ खेत में हमेशा पानी लगा होने के चलते फसल भी नहीं होती। प्रधान व सचिव से बार – बार कहने के बावजूद रुचि नहीं लिया जा रहा है। हारून अंसारी, राजेन्द्र, संतोष, हंसराज कुमार, कन्हैया, ओमप्रकाश, रमाशंकर, कृपाशंकर गोंड, रमेश प्रसाद, नरेश, उमाशंकर, जितेंद्र कुमार, रामविलास,अविनाश, राजू प्रसाद, संतोष गोंड, श्याम किशोर आदि ग्रामीणों ने तत्काल पोखरा के सफाई व सुंदरीकरण की मांग करते हुए अन्यथा की दशा में व्यापक जनांदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध मे खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सचिव को पोखरा की सफाई व सुंदरीकरण कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

33 minutes ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

4 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

5 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

5 hours ago