राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20 मई..
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा प्रसाद गिरी में सुरम्य वातावरण में मौजूद भागड़ा देवी स्थान लोकआस्था का केंद्र है। किवदंतियों के अनुसार कोलकाता से थावें के लिए चली देवी ने इस स्थान पर कुछ पल विश्राम किया था। झरही नदी व जंगल से घिरे कमलयुक्त एक सरोवर के बीचोंबीच मौजूद टापूनुमा जगगह पर वनदेवी का स्थान बरबस ही लोगों को आकर्षित करता है। नवरात्र में यहां मेला लगता है और स्थानीय लोगों के आस्था का यह केंद्र है।
यहां मौजूद वन में हजारों की संख्या में मयूर, अन्य पक्षी व वन्यजीव निर्भीक होकर विचरण करते रहते हैं। यहां पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं लेकिन शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से इस जगह का समुचित विकास नहीं हो सका। कुशीनगर महोत्सव के बैनर तले सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान का आंदोलन चला रहे एपीएन न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर विनय राय को इस जगह के बारे में जानकारी मिली तो आयोजन समिति के सदस्यों के साथ उन्होंने भागड़ा देवी स्थान का दर्शन किया। रमणीक स्थान के विकास का खाका खींचा और उपस्थित लोगों से कहा कि महोत्सव समिति जनपद के देवस्थानों पर धार्मिक पर्यटन के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। भागडा देवी स्थान को भी इस कड़ी में जोड़ा जाएगा। पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बताया कि यह ग्रामीण इस स्थान का प्रयोग आस्था के अतिरिक्त वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए भी करते हैं लेकिन खुला होने के चलते दुश्वारी होती है। यहां एक सभागार या विवाह भवन सबसे प्राथमिक जरुरत है, पोखरा का सुंदरीकरण व नौकायन की व्यवस्था कराया जाना अपेक्षित है तो इसके लिए श्री राय प्रभावी पहल का आश्वासन भी दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार दिनेश तिवारी, भाजपा नेता राकेश जायसवाल, आदित्य राय, रजनीश राय, पप्पू बाबू, संजय सिंह, संजीव राव, प्रधान रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान फतेहपुर बहादुर उर्फ पप्पू कुशवाहा, विद्या कुशवाहा, केदार सिंह, अमन, अरविंद, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
संवादाता कुशीनगर…
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…