प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा कराई शादी

रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव में शुक्रवार की देर शाम अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद मामला थाने पहुँचा, जहाँ दोनों के परिजनों की सहमति से शादी कराई गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाहरपुर गांव निवासी लाल बिहारी चौहान पुत्र केशव चौहान का हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव निवासिनी रंजना चौहान पुत्री इंद्रजीत उर्फ साधु चौहान से विगत दो-तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें शुक्रवार की देर शाम प्रेमी लाल बिहारी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था। इस दौरान रात्रि में जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा उसकी भनक प्रेमिका की मां चिंता देवी को लगी तो उसने शोर मचा दिया। जिससे लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। शनिवार की प्रातः थाने पर लड़के एवं लड़की पक्ष के लोग एकत्र हुए, जहाँ आपसी सहमति के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।जिसके बाद थाना परिसर में ही स्थित श्रीब्रह्म बाबा मंदिर में प्रेमी युगल की शादी संपन्न कराई गई। इस दौरान प्रेमी- प्रेमिका के माता-पिता,विजय शंकर यादव( जिला पंचायत सदस्य) धर्मेंद्र, शेखर चौहान, श्रीराम चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

44 minutes ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

1 hour ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

1 hour ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

1 hour ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

2 hours ago