नाली जाम और जर्जर सड़क से ग्रामीण बेहाल, अधिकारियों की अनदेखी पर फूटा लोगों का गुस्सा


निपनिया ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार, जल्द समाधान न होने पर घेराव की चेतावनी

(महराजगंज से -सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट)

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा की मार झेल रही है। सड़क की खस्ताहाली, जल-जमाव और नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों का जीवन दूभर हो गया है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं, तो वहीं नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहकर कीचड़ और दुर्गंध फैला रहा है। ग्रामीणों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है।

नाली पर अवैध कब्जा बना समस्या की जड़
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा नाली पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। इसी के कारण सड़क पर करीब दस फीट लंबा और दो फीट गहरा गड्ढा बन गया है। बारिश के दौरान यह गड्ढा दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। कई ग्रामीण गिरकर चोटिल हो चुके हैं, और ऑटो चालक भी इस मार्ग से गुजरने से कतरा रहे हैं।

ग्राम पंचायत सचिव पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सचिव प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरती हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे भी कर रही हैं, फिर भी स्थिति से आंखें मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह खुली लापरवाही जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने जैसा है।

ग्रामीणों की चेतावनी – जल्द समाधान नहीं तो होगा विकासखंड घेराव
बढ़ती समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता से क्षुब्ध ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि नाली से अवैध कब्जा हटाकर जल निकासी व्यवस्था बहाल नहीं की गई और सड़क की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ, तो वे नौतनवां विकासखंड कार्यालय का घेराव करेंगे। उनका कहना है कि अब और चुप बैठना संभव नहीं, समस्याओं का समाधान चाहिए, आश्वासन नहीं।

प्रशासन ने लिया संज्ञान, कार्रवाई का भरोसा
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा, “मामला अभी तक संज्ञान में नहीं था। अब इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago