Categories: Uncategorized

वन विभाग की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।वन रेंज सादुल्लानगर के इटई अब्दुल्ला में कुआनों नदी के गुलरिहवा घाट पर बने दशकों पुराने लकड़ी के पुल को वन विभाग ने उखाड़ दिया। इस पुल से ग्रामीण नदी पार करते थे, लेकिन वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब ग्रामीणों को नदी पार करने के लिए दस किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस पुल से पांच वर्षों से अवैध वसूली की जा रही थी, जिसकी शिकायत वन विभाग से की गई थी। लेकिन वन विभाग ने अवैध वसूली पर कार्रवाई करने के बजाय पुल को ही उखाड़ दिया।
वीरू मलिक, श्याम नारायण, सजीवन, आशीष, मनीष, प्रज्ञान ओझा आदि ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में पुल की नीलामी होती थी, लेकिन लगभग पांच वर्ष से पुल की नीलामी विभाग द्वारा नहीं की गई। बिना नीलामी के ही वन विभाग की मिलीभगत से कुछ स्थानीय लोग लकड़ी के पुल से नदी पार करने पर मनमाना धन वसूल करते थे।
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायत करने पर वन विभाग ने वसूली करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि पुल ही उखाड़ दिया। इस पुल के उखड़ने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्हें अब नदी पार करने के लिए दस किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की जाए, जिससे वे आसानी से नदी पार कर सकें।
रेंजर बन रेंज सादुल्लानगर वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि लकड़ी के पुल के संचालन की जानकारी नहीं थी अवध वसूली की शिकायत मिलने पर पुल उखाड़ दिया गया है ।।

rkpnews@somnath

Recent Posts

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

3 minutes ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

33 minutes ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

42 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

47 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

2 hours ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

2 hours ago