मानकविहीन सड़क निर्माण से ग्रामीण आक्रोशित, जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हैंसर बाजार विकास खंड अन्तर्गत निर्माणाधीन राम-जानकी मार्ग से भगता गांव जाने वाली 400 मीटर लंबी पक्की सड़क पर स्थानीय लोगों ने मानक विहीन कार्य कराए जाने का आरोप संबंधित ठेकेदार के उपर लगाते हुए तीव्र विरोध जताया।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में इस सड़क पर खड़ंजा था। जिसे उखाड़कर ठेकेदार ने उसी पुरानी ईंट से गिट्टी बना कर उसका उपयोग किया जा रहा है साथ उन्हीं पुरानी ईंटो से ही निर्माणाधीन पक्की सड़क की बेस बनाई जा रही है। इतना ही नहीं बेस बनाने में गिट्टी की जगह मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामवासियों ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य हैसर ब्लाक अन्तर्गत राम-जानकी मार्ग से भगता गांव की तरफ 400 मीटर बनाया जा रहा है। सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। ग्रामवासियों का कहना है कि अगर इसी प्रकार मानकविहीन सड़क का निर्माण होगा तो चन्द दिनों के भीतर सड़क की हालत बदहाल हो जाएगी। ग्रामवासियों का यह भी कहना है कि जब मानकविहीन सड़क बनाने को लेकर ठेकेदार से विरोध जताया गया। तो ठेकेदार द्वारा दो टूक जबाब दिया गया कि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति धनराशि में से उच्चाधिकारियों को कमीशन भी देना है। ऐसे में मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कार्य कराना मुमकिन नहीं है। ग्रामवासियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्य स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

8 minutes ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

27 minutes ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

3 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

3 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

3 hours ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

3 hours ago