सुंदरपुर से रामग्राम सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। चौक बाजार से रामग्राम तक जाने वाली सड़क के निर्माण मे मानकों की अनदेखी की जा रही है जिसे लेकर नगर पंचायत के दर्जनों लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्यवाही की मांग किया है।।
स्थानीय लोगों ने बिना सीआइबी बोर्ड लगाए ही निर्माण करने पर कार्यदायी संस्था पर आरोप लगाते हुए धन के बंदर बांट की बात दोहराया है । बताते चलें कि नगर पंचायत चौक के सुंदरपुर नहर की पुलिया से राम ग्राम तक करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के द्वारा कराया जा रहा है।लोगों का आरोप है कि वर्षो से काम कराया जा रहा है, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इतना ही नहीं सड़क पर सफेद गिट्टियां डालकर ठेकेदार ने छोड़ दिया है, जिससे प्रायः लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं । लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क स्टीमेट के अनुसार नहीं बनाई जा रही है । नगर पंचायत चौक के वासियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री के छावनी पर इस तरह का घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे बिना गुणवत्ता के कार्य कराए जाने से सड़क जल्दी टूट जाएगी । नगर पंचायत चौक बाजार के निवासी प्रभु नाथ, मनीष राम केवल, संगीता रागिनी, प्रतिमा, भोलई, ईश्वर, दीपक भोले नाथ आदि लोगों ने बताया कि सोनाडी रोड से राम ग्राम तक जाने वाली सड़क चौक बाजार की अति महत्वपूर्ण सड़क है।
इस सम्बन्ध में प्रांतीय खंड लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

5 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

16 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

16 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago