बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गांव सलारपुर गांव निवासी हरिराम पुत्र भीम उम्र 45 वर्ष घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। शनिवार की देर रात लगभग 9:30 बजे शौच के लिए जाते समय घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला बोल दिया। इस बीच ग्रामीण लगभग 15 मिनट तक आत्मरक्षा के लिए तेंदुए से संघर्ष करता रहा। ग्रामीण की चीख पुकार सुनकर गांव वाले लाठी डंडा लेकर दौड़े और तेंदुए को भगाया। व्यक्ति के पैर में गम्भीर चोंट आयी है। अनन-फानन मे ग्राम प्रधान ने घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मोतीपुर भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व भी सीमा पर बसी नेपाली बालिका को तेंदुआ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन ने बताया कि घायल ग्रामीण को हर संभव मदद दी जाएगी और वनकार्मियों की टीम को पेट्रोलिंग के लिए तत्काल भेजा जा रहा है। घटना की सूचना पर प्रभागीय वन अधिकारी आकाशदीप के निर्देशन में पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने घायल के उपचार के लिए अहेतुक सहायता के रूप में ₹5000 की राशि पीड़ित को सौंपी ।
तहसील सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और व्यापारियों के साथ हुई चर्चा, नगर विकास से जुड़े…
गरीब कल्याण, आयुष्मान योजना और बुनियादी ढांचे के विकास को बताया सरकार की बड़ी उपलब्धि…
सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और वातानुकूलित व्यवस्था से सुसज्जित सभागार प्रशासनिक कार्यों को देगा नई गति…
श्यामदेउरवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वाहन…
लुम्बिनी (नेपाल) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट शोध एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरा बाजार क्षेत्र में रविवार रात हुई एक दुखद घटना ने…