इलाज के दौरान प्रसूता की मौत


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा ने बताया है कि आज प्रातः रामलक्षण चौराहे से क्षेत्रीय लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि आयांश हास्पीटल लक्षमीपुर बैदा ( रामलक्षण) में सिजेरियन आपरेशन के पश्चात एक प्रसूता की मृत्यु हो गयी है। उक्त सूचना प्राप्त होने के पश्चात प्रातः 08:50 पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आर०सी०एच०) एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / नोडल अधिकारी हास्पीटल पंजीकरण तथा अधीक्षक सा0स्वा०केन्द्र गौरीबाजार मौके पर पहुंच कर उक्त घटना के दृष्टिगत हास्पीटल के पंजीकरण को निलंबित करते हुये हास्पीटल को बन्द कराया गया तथा जांच के लिये विशेषज्ञ चिकित्सकों की समिति बनायी गई, जिससे कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रकरण की जाँच कराये जाने हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की जाँच समिति का गठन किया है। जिसमें डा० राजेन्द्र प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अध्यक्ष, डा० बी०एन० गिरी अधीक्षक सामु०स्वा०केन्द्र गौरीबाजार, डा0 मनोज कुमार सिंह निश्चेतक सामु०स्वा०केन्द्र रुद्रपुर तथा डा० स्वरुपमा यादव, चिकित्साधिकारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) नया प्रा०स्वा०केन्द्र खैरटिया (गौरीबाजार) को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने गठित समिति को निर्देशित किया है कि आयांश हास्पीटल लक्षमीपुर, बैदा (रामलक्षण) के आपरेशन के पश्चात हुई मृत्यु से सम्बन्धित विस्तृत जाँच रिपोर्ट 01 सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpshomnath

Recent Posts

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

38 minutes ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

44 minutes ago

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती से लेकर साईं बाबा की पुण्यतिथि तक, जानिए आज का इतिहास

15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…

1 hour ago

गुरुवार का राशिफल: मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल, शुभ रंग और आज के उपाय

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…

1 hour ago

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

9 hours ago