ग्राम स्तर की समस्या का ग्राम स्तर पर हो रहा समाधान: ग्राम्य विकास राज्य मंत्री

ग्राम चौपाल से समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार पहुंच रही सरकार:सदर सांसद

ग्राम चौपाल की पहली वर्षगांठ पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
ग्राम चौपाल कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर विकास भवन परिसर में भव्य प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि ग्राम चौपाल कार्यक्रम अपने उद्देश्यों में सफल हो रहा है। ग्राम चौपाल के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार पहुंच रहा है और ग्राम स्तर की समस्याओं का ग्राम स्तर पर समाधान हो जा रहा है और लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं।
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने कहा कि ग्राम चौपाल में राजस्व विभाग के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में सार्वजनिक भूमि, चकमार्ग,अतिक्रमण का निस्तारण भी महत्वपूर्ण गतिविधि रहा है। ग्राम चौपाल में ग्राम विकास के अलावा अन्य विभाग जैसे पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, शिक्षा, सिंचाई, नलकूप, पशुपालन, समाज कल्याण, बाल विकास, खाद्य एवं रसद विभाग, जल जीवन मिशन आदि के ग्राम स्तरीय अधिकारी की उपस्थिति तथा खण्ड स्तरीय अधिकारियों को भी उपस्थिति सुनिश्चित करायी गयी। ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल के दौरान आदर्श ग्राम बनाने, उस ग्राम के संभ्रांत नागरिकों या ग्राम में किसी महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति व उनका सहयोग प्राप्त कराना भी उद्देश्य रहा है, जिसमें यह सफल रहा है।
सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन सरकार में सर्वांगीण विकास हो रहा है। ग्राम चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुंच रहा है और गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। लोगों से सीधा संवाद कायम हुआ और उनका भरोसा सरकार में बढ़ा है।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 1121 ग्राम पंचायतों में एक वर्ष में ग्राम चौपाल का आयोजन प्रत्येक शुक्रवार को किया गया है तथा 383 ग्राम पंचायतों में पुनः आयोजन कर जन समस्याओं का निस्तारण किया गया है। इस प्रकार एक वर्ष के भीतर अब तक कुल 1504 ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है, जिसमें कुल 9018 शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 8774 शिकायतों का निस्तारण किया गया है, शेष शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जन समस्याओं का निराकरण एवं पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है, जिसके लिए ग्राम्य विकास विभाग के द्वारा ग्राम चौपाल आयोजन का निर्णय 29 दिसंबर 2022 को लिया गया था। ग्राम चौपाल का उद्देश्य प्रदेश के समस्त विकास खण्डों के अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को प्रति विकास खण्ड 02 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर आयोजन निरन्तर किया जा रहा है।
इससे पूर्व कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अंटू तिवारी एंड कंपनी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधियों ने किया तथा समूह की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय ने किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक अनिल कुमार, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, रामदास मिश्रा, पिन्टू जायसवाल, रामाशीष गुप्ता,शुभम मणि त्रिपाठी,रामाशीष मौर्य सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

rkpshomnath

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

14 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

22 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

23 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

58 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

1 hour ago