February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर लगा सरकारी धन गबन करने का आरोप डीएम ने दिया रिकवरी के आदेश

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
रानी की सराय ब्लाक के शाहखजुरा में पूर्व प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने आपस मे मिलकर सरकारी धन का बंदर बाट किया था। जो जांच में छह लाख 57 हजार 571 रुपये का गबन पाया गया है। डीएम ने पूर्व प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी से वसूली के निर्देश दिए हैं।
उपरोक्त गांव निवासी योगेंद्र राजभर ने गबन का आरोप लगाते हुए, शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त शिकायत पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत व अवर अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग पल्हनी को जांच अधिकारी नामित किया गया था। दोनों अफसरों ने जांच करने के बाद आख्या भेजी। जाँच मे गबन पाए जाने पर पूर्व प्रधान शाहखजुरा नगीना सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। गांव में अपात्र लोगों को शौचालय का लाभ दिया गया। कुछ लोगों को दो बार लाभ दिया गया था। पोखरे की खोदाई में अनियमितता की गई थी। जांच अधिकारियों की आख्या में छह लाख 57 हजार 571 रुपये का दुरुपयोग पाया गया। उपरोक्त अधिकारियों की जांच के आधार पर जिला अधिकारी आजमगढ़ विशाल भरद्वाज ने ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव से सरकारी पैसों को रिकवरी कराने का शख्त निर्देश दिया है, जिससे सरकारी कार्यो की पारदर्षिता बनी रहे।