संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए “गांव की समस्या गांव में समाधान” के नाम से प्रदेश में प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा हैl चौपाल में न केवल विकास योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैl बल्कि ग्रामीणों से सुझाव व शिकायतें भी जा रहीं हैं।
इसी क्रम में जिले के विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत मीरगंज के पंचायत भवन पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान तार मोहम्मद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गयाl जिसका संचालन सचिव संतोष पाण्डेय ने कियाl एडीओ समाज कल्याण, आदेश मिश्रा, एडीओ कृषि संदीप चौधरी के सामने ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि, आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड आदि समस्याओं को अवगत करायाl
इस मौके पर कुल 21 मामले आए थे, जिनमे कुछ मामलों को छोड़ सभी मामलों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया ।
ग्राम प्रधान तार मोहम्मद ने भी ग्राम चौपाल में आए ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि गाँव के चहुंमुखी विकास एवं योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणो को हर हाल दिलाया जायेगा। उन्होंने प्राप्त सन्दर्भों व शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण में लोगों का आभार व्यक्त कियाl
किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…
✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…
अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…
सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…