मुजुरी बुजुर्ग व चाँदपार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ कार्यक्रम

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद क्षेत्र के सलेमपुर विकास खंड के ग्राम सभा चांदपार के ग्राम प्रधान मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत, सोमवार को ग्राम पंचायत मूजुरी बुजुर्ग व चाँदपार में विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं से जोड़ा गया तथा एलईडी बैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र की कतार में लाने की संकल्प से रूबरू कराया गया। इस दौरान सलेमपुर विकास खंड अधिकारी आनन्द प्रकाश ने ग्रामवासियों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने में नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन की शपथ दिलाई। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज गुप्ता ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य समाज को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार की विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। ग्राम प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा के जरिये जनपद के समस्त 16 ब्लाकों के 1121 ग्राम पंचायतों में रोस्टरवार एलईडी बैन सहित 12 विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी पहुँच रहें हैं। वहीं भाजपा नेता अनुराग सिंह ने कहा कि एलईडी वैन के माध्यम से जन सामान्य को जागरूक करते हुए। विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराते हुए। बताया कि पीयम किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की ई-केवाईसी की जा रहीं हैं। साथ ही उज्जवला योजना से वंचित लोगों को इसका लाभ दिया जा रहां है। कैंप के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने विभिन्न बैकिंग सेवाओं से लोगों को जोड़ने तथा लोगों को पोषणयुक्त भोजन के विषय में जानकारी देने के लिए स्टाल भी लगाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित एडीओ पंचायत लेखपाल उमेश उपाध्याय,अनिल कुमार,भाजपा जिलाप्रतिनिधि भरत सिंह, विनोद दीक्षित, सत्यब्रत मिश्रा,अमर खरवार,अशोक तिवारी,ननहु पाल, इत्यादि सभी ग्राम वासी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

2 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

17 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

3 hours ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

3 hours ago