रेलवे वाराणसी मण्डल पर30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 30 अक्टूबर,2023 से 05 नवम्बर,2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ 30 अक्टूबर,2023 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा मंडल पर कार्यरत रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई ।
उन्होंने कहा की मेरा विश्वास है कि हमारे देश की आर्थिक,राजनीतिक तथा सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक बड़ा अवरोधक है । मै विश्वास करता हूँ कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए, हमारी सरकार,नागरिक तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। मुझे लगता है कि प्रत्येक नागरिक को सदैव सतर्क रहना चाहिए एवं ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों का पालन करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना चाहिए।
मैं इसलिए, शपथ लेता हूँ कि-जीवन के हर कदम पर सत्यनिष्ठ और कानून व्यवस्था का पालन करूँगा, न तो घूस लूँगा और न ही घूस दूँगा,सभी कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निष्पादित करूँगा,जनहित में कार्य करूँगा,निजी व्यवहार में ईमानदारी की मिसाल कायम करूँगा,भ्रष्टाचार की किसी भी घटना को उपयुक्त एजेंसी को सूचित करूँगा।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा की नियमबद्धत्ता तथा नियम कानून का अक्षरश: पालन भ्रष्टाचार रहित समाज की पहली आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार का हो सकता है। कार्य निष्पादन में विलम्ब को भ्रष्टाचार का एक महत्वपूर्ण कारण बताते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि, कार्य सम्पादन में अनावश्यक विलम्ब से हर हाल में बचा जाये तथा नियमों एवं प्रक्रियाओं का पूर्णत:पालन सुनिश्चित करते हुए कार्य सम्पादित किये जाएँ।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) रोशन लाल यादव ,अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचाल) राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ए.पी.सिंह , वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार श्रीवास्तव ,सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशांत कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार एवं शाखाधिकारियों ने भ्रष्टाचार मिटाने एवं नये भारत के निर्माण के लिए शपथ ग्रहण की ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

54 minutes ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

56 minutes ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

58 minutes ago

पंचांग 19 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, फुलेरा दूज, राहुकाल और चौघड़िया

🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…

58 minutes ago

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

9 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

9 hours ago