कृष्ण जन्म का मंचन देख भाव विभोर हुए दर्शक

पड़री बाजार में शतचंडी महायज्ञ का तीसरा दिन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के पड़री बाजार में वैष्णो धाम मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु चल रहे, शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार की रात रासलीला में रासलीला मंडली द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कृष्ण जन्म का भावपूर्ण मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो गये।
देवकी और वासुदेव को कंस ने एक आकाशवाणी के बाद बंदी बना लिया। इस आकाशवाणी के अनुसार वासुदेव और देवकी का आठवां पुत्र ही कंस की मौत का कारण बनेगा,इसलिए कंस ने देवकी और वासुदेव के 7 शिशुओं को जन्म के बाद ही मौत के घाट उतार दिया। जब भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ तब अपने आप ही कारागार के दरवाजे और देवकी-वासुदेव की बेड़ियां खुल गई, सभी पहरेदार गहरी नींद में चले गए। काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया, हवाएं तूफान में बदल गई, आसमान से बिजली धरती की छाती भेदने लगी, और कंस के डर से वासुदेव, देवकी विलाप के बावजूद भी नवजात कृष्ण को एक टोकरी में रख मथुरा से नंदगांव की ओर लेकर चल पड़े। वासुदेव का रास्ता यमुना रोके खड़ी थी, जिसे इस भयवाह बारिश में पार करना लगभग नामुमकिन था लेकिन जैसे ही वासुदेव ने अपना पहला कदम यमुना में रखा मां यमुना ने उन्हे रास्ता देना शुरू कर दिया, शेषनाग छत्र बन प्रभु की रक्षा करने लगा। अब कंधों तक बहते पानी में वासुदेव नवजात कृष्ण को लेकर नंदगांव की तरफ बढ़ने लगते है। नंदगांव पहुंच वे नवजात को तुलसी के पास सो रही अपनी बहन यशोदा के पास छोड़ पुनः मथुरा आ जाते है। वासुदेव के मथुरा पहुंचते ही सब कुछ पुनः सामान्य हो जाता है। उधर कथावाचक प्रियंका द्विवेदी ने कहा कि हर कार्य को भक्ति मानकर करने से भगावान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भक्ति ही जीवन को सरल और सहज बनाता है। इस दौरान प्रमुख रूप से राकेश कुमार पाण्डेय, विमल चंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, संजय कुमार पाण्डेय, नीरज कुमार पाण्डेय, रंजन पाण्डेय, अंकुर पाण्डेय, शिवम यादव, कन्हैया पाण्डेय, केशव पाण्डेय, रत्नेश पाण्डेय, नरेंद्र दूबे आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

1 hour ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

1 hour ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

1 hour ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

2 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

2 hours ago