महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाड़ी में खाद की कथित कालाबाजारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शुक्रवार की रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है, जब ग्राम पंचायत पिपरा सोनाडी स्थित वर्मा बिल्डिंग मटेरियल एवं खाद की दुकान देर रात खुली पाई गई। यहां से पिकअप व ई-रिक्शा में भारी मात्रा में खाद लादकर कहीं बाहर भेजी जा रही थी। इस पूरे घटनाक्रम को एक स्थानीय युवक ने वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में पहले से ही खाद की भारी किल्लत है और किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, बावजूद इसके दुकानदार स्थानीय किसानों को खाद न देकर बाहर सप्लाई कर रहा है। किसानों का यह भी कहना है कि दुकानदार 450/- रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेच रहा है और हर बोरी के साथ मोनो जिंक खरीदना अनिवार्य किया गया है। विरोध करने वाले किसानों को खाद देने से भी मना किया जा रहा है।
दुकानदार गोवर्धन वर्मा ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा कि वह अपने खेत में डालने के लिए खाद भिजवा रहा था, तभी गांव के एक युवक ने वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रकरण संज्ञान में है और संबंधित अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा दुकान का ऑडिट कराकर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नाराजगी जताने वाले किसानों में अविनाश कुमार, प्रकाश, प्रदीप, अवधेश गुप्ता, लड्डन, शम्भू, हरिगोविंद, सुदामा चौधरी, नागेंद्र, त्रिलोकी सहित कई किसान शामिल हैं।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…