Categories: Uncategorized

बेरहमी से युवक को पीटने का वीडियो वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया ने कार्यभार संभालते ही उपद्रवी युवकों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया वही आदेश के पालन में सोशल मीडिया को खंगालने का काम थाना अध्यक्षों द्वारा किया जाने लगा इस कार्यवाही में कई जगह युवाओं से माफी मंगवाया गया और सोशल मीडिया के माध्यम से दूर होने की बात कही गई जिससे युवा दूर होने लगे वही कुछ उपद्रवी युवा सोशल मीडिया पर नए नए शगूफे छोड़ पुलिस के नाक में दम कर रहे थे और कुछ पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञता दिखाने का भी काम कर रहे थे। वही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक रूम में युवक को बंद कर उसके प्राइवेट पार्ट पर बेल्ट से सैकड़ो वार एक युवक द्वारा किया जा रहा है वार करने वाले युवक द्वारा इस का बाकायदा वीडियो भी बनाया जा रहा है । मार खाने वाला युवक वीडियो में अपने आप को बचाने की कोशिश तो कर रहा है लेकिन युवक द्वारा मार खाने वाले युवक के सर पर बैठ कर उसके बचने के प्रयासों को असफल किया जा रहा है । यह वीडियो सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है । यह वीडियो इस समय जिले में सुर्खियों में है और इस वीडियो ने पुलिस के कार्यों पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है । वीडियो बनाने के बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया जिसपर बकायदा लिखा हुआ है “आ रहे है अपने अंदाज में
लोग भूल गए है हमे”।अब देखना ये है कि इन उपद्रवी युवाओं पर सलेमपुर पुलिस कार्यवाही करती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

3 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

15 minutes ago

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

38 minutes ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…

46 minutes ago

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन सील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…

56 minutes ago

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

3 hours ago