Categories: गोरखपुर

गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र से फरार चल रहे गैंगेस्टर अभियुक्त को रामगढ़ ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना पर थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0091/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना रामगढ़ताल से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आलोक निषाद पुत्र स्व ० रुपचन्द निषाद निवासी गायघाट बुजुर्ग थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर उम्र 25 वर्ष को को गिरफ्तार किया ।अभियुक्त से दौराने पूछताछ यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त आलोक निषाद का एक अन्य साथी रिंकू
उर्फ तलबल निषाद उम्र 24 वर्ष पुत्र दुर्गा निषाद निवासी गायघाट बुजुर्ग थाना रामगड़ताल जनपद गोरखपुर का निवासी है तथा गैंग का गैंग लीडर है तथा इसी गैंग का सदस्य आलोक निषाद पुत्र स्व रूपचन्द्र निषाद निवासी गायघाट बुजुर्ग थाना रामगड़ताल उम्र करीब 25 वर्ष भी है, तथा एक शातिर वाहन चोर हैं। इनका एक संगठित गिरोह है, जो अपने व अपने गिरोह के अन्य सदस्य के साथ आर्थिक व भौतिक दुर्नियावी या अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर लूट का अपराध करते रहते हैं। गिरोह के सरगना एवं सदस्य का सामान्यतः जनमानस में भय एवं आतंक व्याप्त है इनके विरूद्ध थाना रामगढ़ताल पर मु0अ0सं0 682/22 धारा 392/411 भादवि0 व मु0अ0सं0 508/22 धारा 392/413 भादवि0 पंजीकृत है। उक्त गिरोह का दाण्डिक कृत्य समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 2 (बी) की उपधारा 01 मे आता है जो उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत दण्डनीय अपराध किये थे। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0091/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर 22.02.2023 को पंजीकृत है। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

2 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

2 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

5 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

5 hours ago