कुलपति ने किया निजी बैंक का उद्घाटन

सहतवार/ बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l नगर पंचायत सहतवार से सटे ग्रामसभा बलेऊर स्थित थाने के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर एचडीएफसी बैंक शाखा सहतवार का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजय गुप्ता व विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन सरिता सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटने के पश्चात दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने कहा कि बैंकों का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों की सेवा करना है, इस पंक्ति में एचडीएफसी बैंक आज के परिवेश में सबसे आगे है। बताया कि हर क्षेत्र में हर किस्म के लोग रहते है । कर्मचारियों से आग्रह किया कि ग्राहकों से ऐसा व्यवहार करें, कि उनके चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहे। कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है किअपने से सभी का सम्मान करें तभी हम व हमारा बैंक आगे बढ़ेगा ।

विशिष्ट अतिथि सरिता सिंह ने कहा कि जहां खुशी होती है वहां लक्ष्मी का वास होता है और इस बैंक में मुझे आने के बाद अपार खुशी हुई । कहा कि मेरे नगर सहित क्षेत्र से आए सभी व्यक्तियों को मैं धन्यवाद ज्ञापित करती हूं और बैंक के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं ।

इस मौके पर जोनल हेड वाराणसी मनीष टंडन, शाखा प्रबंधक नितिन केसरवानी, चेयरमैन सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख गडवार अतुल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख पदुमदेव पाठक, इंस्पेक्टर विकास पांडे ,काजी रहमान ,अंकित सिंह, दीपक कुमार, आशीष यादव, अमित सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, अनीश सिंह,ध्रुव सिंह इत्यादि रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

41 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

45 minutes ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

49 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

55 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

1 hour ago