पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहरः आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे पर अमर शहीदों को नमन

डीएम ने कहा राष्ट्र निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका अहम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभागार में दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
इसके पश्चात जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी, एसएसबी कमांडेंट, अपर जिलाधिकारी सहित उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद रैंक नायक प्रेम बहादुर खत्री, रैंक नायक पूरन बहादुर थापा एवं रैंक हवलदार प्रदीप कुमार थापा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की एक अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने न केवल अपनी जवानी देश के नाम समर्पित की, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज और राष्ट्र की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का बलिदान केवल अतीत की गाथा नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। देश की स्वतंत्रता, शांति और संप्रभुता के संरक्षण में पूर्व सैनिकों की भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों के अनुभवों का लाभ नागरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने में लेना चाहता है। पूर्व सैनिकों की सेवाएं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण में उपयोग की जाएंगी, जिससे जनपद में एक कुशल और मजबूत नागरिक सुरक्षा बल तैयार किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि तीनों सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों के शौर्य, त्याग, बलिदान और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से आर्म्ड फोर्सेज वेटरन्स डे मनाया जाता है। यह दिवस न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में पूर्व सैनिकों की भूमिका को रेखांकित करने का अवसर भी है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) धीरेन्द्र राय ने पूर्व सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश और समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर एसएसबी कमांडेंट 22वीं वाहिनी शक्ति सिंह ठाकुर, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विजय यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

3 minutes ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

10 minutes ago

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

8 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

9 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

9 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

10 hours ago