Categories: Uncategorized

सड़क पर खड़े वाहन दे रहे हैं दुर्घटना की दावत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

हर घर जल (नमामि गंगे ) परियोजना के तहत अपने ज़िले में हर तरफ़ पाइप लाइन का कार्य प्रगति पर है। ऐसे में पाइप लेकर आए ट्रक जहां-तहाँ सड़कों पर बेतुके ढंग से कई दिनो तक खड़े रह रहे है जिससे आवागमन में काफ़ी दिक़्क़त हो रही है। सड़क पर खड़े ट्रक दुर्घटना को भी दावत दे रहे हैं। कुहरा अब गिरने लगा है परस्थिति कभी कहीं भी भयावह हो सकती है।
बलिया-नगरा रोड, बलिया-ग़ाज़ीपुर मुख्य मार्ग, गड़वार-सुखपुरा रोड, बलिया-सिकंदरपुर रोड, बलिया रसड़ा मार्ग आदि जगहों पर आप दिन पाइप से लदे ट्रक सड़क पर खड़े दिख सकते हैं। बाज़ार चौराहों के पास व मोड़ के पास खड़े वाहन सीधे तौर पर सड़क जाम व दुर्घटना को दावत दे रहे है। पाइप लाइन कार्य के दौरान रोड के पास खुदाई के बाद ना पाटने से व सड़क-रास्तों मिट्टी आने से तो आम जनता को काफ़ी दिक़्क़त हो ही रही है अब सड़क जाम की समस्या भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। यातायात पुलिस तो आम नागरिक के सड़क किनारे खड़े वाहनो तक का चालान काट दे रही है परन्तु इन बड़ी कम्पनियों के लिए अपनी आँखे बंद कर ली है। शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो भयावह परिणाम मिलेंगे

rkpshomnath

Recent Posts

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

50 minutes ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

3 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

3 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

3 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

5 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

6 hours ago