सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में वीनू व शालू यादव ने जीता प्रथम पुरस्कार

प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी व शाइन एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी व शाइन एजुकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का यह तीसरा संस्करण रहा।
प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की गई जहां वरिष्ठ वर्ग में वीनू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वीनू यादव को साइकिल देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर सुजीत यादव व तृतीय स्थान पर वीरेंद्र निषाद ने अपनी जगह बनाई। सुजीत यादव को कलाई घड़ी जबकि वीरेंद्र को स्टेशनरी आइटम से भरा बैग दिया गया।
वही कनिष्ठ वर्ग में शालू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें स्टडी टेबल व कुर्सी देकर पुरस्कृत किया गया। दूसरे स्थान पर रहे नैतिक साहनी को कलाई घड़ी व तृतीय स्थान पर रही आराध्या यादव को स्टेशनरी से भरा बैग देकर पुरस्कृत किया गया।
प्रतिभाग करने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष करुणा भदानी ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह सभी प्रतिभाएं ग्रामीण अंचल में छिपी हुई है जिन्हें उभारकर सामने लाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर शाइन एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष शमशाद आलम, प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी की पदाधिकारी छाया सिंह, शालिनी पांडेय, अनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, त्रिशला मझलानी, रेशमा आदर्श मेमोरियल हाई-स्कूल के प्रबंधक हरि पांडेय, गौतम बुद्ध चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक अमितेश्वर पांडेय, कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर की प्रधानाध्यापिका ममता पाठक आदि मौजूद रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

3 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

4 hours ago