जिले में तैनात रहे बीडीओ पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल ने की संतुति

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के
नाथनगर विकास खण्ड में तैनात रहे खण्ड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव पर मनरेगा भुगतान में अनियमितता, जन सुनवाई में शिथिलता और ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि निवास नही करने के आरोप में कार्रवाई के लिए राज्यपाल ने संस्तुति कर दी।अब शासन में अशोक श्रीवास्तव के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही बस्ती मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त को तत्काल मामले की वृहद जांच का भी आदेश दिया गया है।
राज्यपाल कार्यालय के उप सचिव रमेश चंद्र मिश्र द्वारा शासन को भेजे गए अनुमति पत्र के बाद शासन के अनु सचिव उमाकांत सिंह ने मंगलवार को इस आशय का पत्र जारी किया।
जारी पत्र के अनुसार नाथनगर ब्लॉक के खण्ड विकास अधिकारी रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने शासन के आदेश का उलंघन करते हुए मनरेगा में पक्की परियोजनाओं का मनमाने तरीके से स्वीकृति और भुगतान किया था। इनके कृत्य के खिलाफ ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने आंदोलन भी किया था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

4 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

5 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

5 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

5 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

5 hours ago