वैदवान प्रीमियर लीग ट्रॉफी का अनावरण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के वैदवान क्रिकेट प्रीमियर लीग 2024 के ट्रॉफी का अनावरण किया गया,जिसके मुख्य अतिथि राघवेन्द्र प्रताप सिंह टिंकू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इशरत महमूद खान मौजूद रहे और ट्रॉफी अनावरण मुख्यअतिथि व विशिष्ट अतिथि के द्वारा किया गया, आईपीएल के तर्ज पे खेली जाने वाली इस प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में मंडल के 130 क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया,नीलामी में टीम मालिको ने खिलड़ियों पर दांव लगाया और इस प्रीमियर लीग का शुभांरभ 22 सितंबर से किया जाएगा। जिसमें बहराइच पैंथर्स,बहराइच राइडर्स, बहराइच रॉयल, बहराइच वुल्फ, बहराइच जॉइंटस, बहराइच स्ट्राइकर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। नीलामी प्रक्रिया में आकाश गौड़ सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। जबकि नारायण मनी दूसरे व कृष्णा सिंह तीसरे नंबर पर रहे । 130 खिलाड़ियों में 108 खिलाड़ियों की नीलामी हुई ,जबकि 22 खिलाड़ी को खरीददार नहीं मिले। नीलामी का संचालन गोविंद सिंह चौहान ने किया।इस दौरान प्रीमियर लीग के मुख्य आयोजक हरेंद्र वेदवान, मनीष सिंह पूर्व क्रिकेटर, बृजेश सिंह क्रिकेटर, प्रदीप गुप्ता , प्रीत वेदवान ,समीर , मोहित मिश्र मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

9 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

13 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

17 minutes ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

34 minutes ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

1 hour ago